*

We create engaging People

नगर पालिका परिषद, चन्दौसी, जनपद सम्भल, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आती है जो एक नगरपालिका बोर्ड है। नगर पालिका परिषद, चन्दौसी, के चेयरमैंन श्रीमती इंदु रानी, और अधिशाषी अधिकारी श्री राज कुमार हैं। नगरपालिका परिशद चन्दौसी की आधिकारिक वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत हैं। यह वेबसाइट चन्दौसी नगरपालिका परिशद की सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी संबधित पहल का एक भाग है। हम आपसे सुझावों की अपेक्षा करते हैं जिससे कि हम अपनी सेवाओं का स्तर और ऊॅचा कर सकें। यह अत्यन्त आवश्यक हैं कि आप अपने बहुमूल्य सुझावों से हमे अवगत कराते रहेगे।

यह बेबसाइट मुख्यतया चन्दौसी नगरवासियों को विभिन्न लाभप्रद सेवाओं को उपलब्ध कराने की पहल है। यह वेबसाइट जन सामान्य को चन्दौसी व चन्दौसी नगरपालिका परिशद के बारे में जानकारी उपलब्ध करायेगी। हमारा प्रयास चन्दौसी नगर को सम्पूर्ण भारत में नागरिक मित्र के रूप में स्थापित करना है। आषा करते है कि आपका इस साइट का अनुभव सुखद रहेगा।

जनपद सम्भल की तीन नगरपालिका परिशदों में से नगरपालिका परिशद, चन्दौसी द्वितीय श्रेणी की नगरपालिका है। षासकीय आदेष सं01348 जी/।।-ए-599-57 दिनांक 16 मई 1958 के अन्तर्गत दिनांक 01.04.1958 से तृतीय श्रेणी से द्वितीय श्रेणी में वर्गोत्थान किया गया। चन्दौसी की जनसंख्या वर्श 2001 की जनगणना के अनुसार 103749 है। वर्श 2011 की जनगणना के अनुसार जनसंख्या 114254 है।

ऐतिहासिक दृश्टि से चन्दौसी अत्यन्त पुरानी नगरी है। इसका पुराना नाम चाँदसी था जो बोलचाल में बाद में चन्दौसी प्रचलित हुआ। सर्व प्रथम नगरपालिका का गठन 8 जुलाई, 1863 को किया गया था। राय साहब जगन्नाथ (मैजिस्टेªट) को प्रथम चैयरमेन मनोनित किया गया तथा राय साहब द्वारा 5 सदस्यों को मनोनित किया गया। राय साहब को सर्वाधिकार थे। नगरपालिका के गठन के समय जनसंख्या 23247 थी। चन्दौसी नगर धार्मिकता की दृश्टि से मिनी वृन्दावन के रूप में प्रसिद्ध है। यहाॅ प्रति वर्श अगस्त-सितम्बर माह में गणेष चैथ का प्रसिद्ध मेला लगता है जो भारत वर्श में प्रसिद्ध है। इस मेले में विदेषी पर्यटकों का भी आगमन रहता है। औद्योगिक दृश्टिकोण से चन्दौसी नगर देषी घी की मण्डी के साथ-साथ मैंथा मण्डी के लिए प्रसिद्ध है।

यह नगर सड़क परिवहन, रेल परिवहन दोनो से जुड़ा है तथा राश्ट्रीय राजमार्ग संख्या-93 पर स्थित है। उत्तर रेलवे का प्रसिद्ध प्रषिक्षण संस्थान यहाॅ पर स्थापित है तथा चन्दौसी रेलवे जंक्षन है। नगर में दो डिग्री काॅलेज एवं एक संस्कृत महाविद्यालय छात्र-छात्राओं के लिए है। अनेकों प्राइमरी विद्यालय एवं 12 इण्टरमीडिएट काॅलेज के साथ-साथ कई कानवेन्टस विद्यालय एवं एक औद्योगिक प्र्रषिक्षण संस्थान स्थापित है। नगर चन्दौसी षिक्षा प्राप्ति के लिए उत्तम स्थान माना जाता है।

आपकी सेवा में सदैव तत्पर नगरपालिका परिशद चन्दौसी (सम्भल)।

विकास कार्य

icon

पानी व्यवस्था

पानी व्यवस्था

नगर निकाय हतु पीने के पानी की व्यवस्था !

निर्माण कार्य

निर्माण कार्य

नगर निकाय में घरो व स्ट्रीट लाइट का निर्माण!

सड़क निर्माण

सड़क निर्माण

नगर निकाय की सडको का निर्माण !

कूड़ा वाहन

कूड़ा वाहन

नगर निकाय का कूड़ा उठाने हेतु कूड़ा वाहन की व्यवस्था !

पेयजल व्यवस्था

पेयजल व्यवस्था

नगर निकाय में जगह जगह पेयजल व्यवस्था !

कूड़ेदान

कूड़ा हेतु कूड़ेदान

नगर निकाय में कूड़ा उठाने हेतु कूड़ेदान की व्यवस्था !

जेंरेटर सुविधा

जेंरेटर सुविधा

नगर पंचायत के लिये जेंरेटर की सुविधा !

Upcoming Events

events

15 अगस्‍त, 2023

ग्रीन चन्दौसी क्लीन चन्दौसी....

  • 8.30 AM
  • नगर पालिका परिषद, चन्दौसी जनपद सम्भल

15

अगस्‍त, 2023